Search

    Language Settings
    Select Website Language

    श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत:जोजिला पास पर जीरो पाइंट पर हादसा हुआ, 5 घायल

    1 day ago

    राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित 8 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यूपी में शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। 30kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। लद्दाख में जोजिला पास के पास जीरो प्वाइंट इलाके में शुक्रवार को एवलॉन्च की घटना हुई, जिससे 3 से 4 गाड़ियां बर्फ के नीचे दी गईं। सड़क भी पूरी तरह बंद हो गई। रेस्क्यू टीमें बर्फ हटाने और कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। हालांकि, कितने लोग फंसे हैं, इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने देर रात सभी फंसे लोगों को को सुरक्षित बाहर निकाला। अगले दो दिन का मौसम… 28 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 मार्च- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60kmph की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज से बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह राजस्थान में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में किसानों को सलाह दी है कि अगर कटी हुई फसलें या पकी फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर है। उनको सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 7 जिलों में बारिश की संभावना, मार्च में तीसरी बार मौसम बदलेगा एमपी में अगले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नर्मदापुरम में 41 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से चल रहीं हवाएं यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। 30kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 3 दिन बारिश के आसार, तेज हवाएं चलेंगी; तापमान में उतार-चढ़ाव हरियाणा में गुरुवार को रेवाड़ी, नारनौल व आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई। पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक बारिश की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40-60kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश का यलो अलर्ट, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकार ने कहा- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा; ईरान जंग पर PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक जारी
    Next Article
    विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment