Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप; 257 चेज कर रहे जिम्बाब्वे का स्कोर 44/0:पावरप्ले के आखिरी ओवर में रिंकू ने कैच छोड़ा, भारतीय बॉलर्स को विकेट की तलाश

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 8वें सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट दिया है। जवाब में जिम्बाब्वे ने 6 ओवर में बिना नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमनी क्रीज पर हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना डाले। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड 260 रन है, जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था। अभिषेक शर्मा के 55, हार्दिक पंड्या के नाबाद 50 और तिलक वर्मा के नाबाद 44 रन के सहारे 256 रन का स्कोर बनाया। यह टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है। पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था। जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बना था। डरबन में उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। मैच का स्कोरबोर्ड मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया दिनेश कार्तिक ट्रॉफी लेकर आए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Cuba says 4 killed in speedboat shooting were attempting to 'infiltrate the country' • FRANCE 24
    Next Article
    Chubb Limited Board Will Recommend 33Rd Consecutive Annual Dividend Increase To Shareholders At The 2026 Annual General Meeting Declares Quarterly Dividend

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment