Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-26 रन पर भारत के टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे:ईशान जीरो, तिलक एक रन, अभिषेक ने 15 रन बना सके, साउथ अफ्रीका ने 188 का टारगेट दिया

    1 day ago

    साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत को 188 रन का टारगेट दिया है। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में इंडिया ने 4 ओवर के बाद दो विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। अभिषेक ने टी-20 वर्ल्डकप में तीन पारियों के बाद कोई रन बनाया है। वे लीग स्टेज के तीनों मैचों में जीरो पर आउट हुए थे। जबकि एक मैच बीमारी के कारण नहीं खेल सके थे। ईशान किशन 0 और तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। मैच का स्कोरकार्ड प्लेइंग इलेवन भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ----------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    No Curbs, Cooling Off Period: Rajnath Singh On Books By Military Officers
    Next Article
    Rebuilding the truck body business, one chassis at a time

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment