Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- 69 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा:तिलक वर्मा 31 रन बनाकर कैच आउट, कप्तान सूर्यकुमार का कैच ड्रॉप हुआ

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी लीग मैच खेल रही भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ दबाव में है। टीम ने 9 ओवर में 69 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 9वें ओवर में तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोगन वान बीक ने रूलोफ वान डर मर्व के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में ओवर में सूर्यकुमार यादव का कैच ड्रॉप हुआ। पावरप्ले में अभिषेक शर्मा (जीरो) और ईशान किशन (18 रन) आउट हुए। दोनों को आर्यन दत्त ने आउट किया। अभिषेक लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे
    Click here to Read More
    Previous Article
    "Need To Be Bold And Responsible": Google's James Manyika On AI Development
    Next Article
    Anurag Kashyap says ‘Nishaanchi’s’ VFX surpasses Oscar contender ‘Sinners’: ‘ I can very proudly say that…’

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment