Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- आयरलैंड के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे:जम्पा को दूसरा विकेट, डेलानी के बाद टकर आउट; ऑस्ट्रेलिया ने 183 रन का टारगेट दिया

    23 hours ago

    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के 14वें मैच में आयरलैंड को जीत के लिए 183 रन का टारगेट दिया है। ग्रुप-बी के इस मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। लोरकन टकर और जॉर्ज डॉकरेल क्रीज पर हैं। गैरेथ डेलानी (11 रन) को एडम जम्पा ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। नाथन एलिस ने बेंजामिन कैलिट्ज (2 रन), रॉस अडायर (12 रन) और कर्टिस कैम्फर (4 रन) को पवेलियन भेजा। हैरी टेक्टर (जीरो) को मैथ्यू कुहनेमन ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हो गए हैं। उन्होंने जेवियर बार्टलेट की बॉल को फ्लिक किया। रन दौड़ने के प्रयास में उनके पैर में दिक्कत आई। ऑस्ट्रेलिया से मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने 37-37 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने 2 विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा। आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Exposed Training Open the Door for Crypto-Mining in Fortune 500 Cloud Environments
    Next Article
    Parliament Budget Session LIVE Updates | Continuing Our Push On Building Infrastructure: Nirmala Sitharaman

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment