Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-अफगानिस्तान को 12 बॉल पर 17 रन चाहिए:पांच विकेट भी गिरे; UAE ने 161 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने टी-20 वर्ल्डकप के 28वें मैच में अफगानिस्तान 161 रन का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 53, सेदिकुल्लाह अटल 16 और गुलबदीन नाईब 13 रना बनाकर आउट हुए। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता भी नहीं खोल सके। UAE के लिए सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 बॉल पर 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा अलीशान शराफू 31 बॉल पर 40 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 और मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद खान को 1 विकेट मिला। इसी के साथ उनके टी-20 करियर में 700 विकेट पूरे हो गए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    French activist's death is a "turning point' in politics • FRANCE 24 English
    Next Article
    T20 WC LIVE: Football rivalry meets cricket as England take on Italy

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment