Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- भारत जीत से एक विकेट दूर:नामीबिया को 14 बॉल पर 94 रनों की जरूरत, बुमराह ने ट्रम्पलमैन को बोल्ड किया

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में भारत के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर रही नामीबिया के 17.4 ओवर में 9 विकेट 116 रन पर गिर गए हैं। जैन ग्रीन क्रीज पर हैं। हार्दिक पंड्या ने 18वें ओवर में बर्नार्ड शोल्ट्ज (4 रन) और बेन शिकोंगो (जीरो) को लगातार दो बॉल पर आउट किया। रूबन ट्रम्पलमैन को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। अक्षर पटेल ने मलान करुगेर (5 रन) और कप्तान जेरार्ड इरास्मस (18 रन) को कैच आउट कराया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेजे स्मिट (जीरो), जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और लौरेन स्टीनकैंप (29 रन) को पवेलियन भेजा। जैन फ्रायलिंक (22 रन) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Jaahnavi Kandula Case: What Led To Rs 260 Crore Settlement From US
    Next Article
    World’s quietest room: Inside the silent chamber of Microsoft where you can hear your own heartbeat

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment