Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:टीम में कोई बदलाव नहीं; जो जीतेगा सेमीफाइनल में, हारने वाली टीम बाहर होगी

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहै है। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार कोलकाता में भिड़ेंगी। यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही है। सुपर-8 स्टेज में 1-1 जीत से दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    India vs West Indies | T20 World Cup 2026| IND vs WI मैच क्वार्टर फाइनल जैसा|जो जीतेगा सेमीफाइनल में
    Next Article
    Explosions Rock Dubai; NDTV Reporter Describes 'Scariest Moment Yet'

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment