Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- भारत-नामीबिया मैच का टॉस कुछ देर में:अभिषेक शर्मा बीमार, ईशान चोटिल; सैमसन को मौका मिल सकता है

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। थोड़ी देर में मैच का टॉस होगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। मैच का स्कोरबोर्ड श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी। कप्तान सूर्या फॉर्म में, अभिषेक बीमार नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन भी बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। अब देखना होगा उनकी चोट कितनी गंभीर है और वे आज खेलते हैं या नहीं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं। USA के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। तब अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से रिकवर होने के बाद आज वापसी करेंगे। ऐसे में अर्शदीप या सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'आतंकी' अब्दुल रहमान मर्डर केस में फरीदाबाद जेल सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड:डीजीपी जेल का एक्शन, DSP भी हटाए; राम मंदिर पर बहस में किया था कत्ल
    Next Article
    Longer Rest, Single Hotel Rooms: Why IndiGo, Air India Fear DGCA’s New Cabin Crew Norms

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment