Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप, बारिश के कारण टॉस में देरी:जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका, आज आयरलैंड से मुकाबला

    19 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में आज जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबले खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। इस मैच में जीतने के साथ ही जिम्बाब्वे पहली बार सुपर-8 में पहुंच जाएगी। जिम्बाब्वे ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम अजेय रही है। अगर वह आयरलैंड को हरा देता है, तो उसके तीन मैचों में छह अंक हो जाएंगे। जिम्बाब्वे अब तक सात प्रयासों में कभी भी सुपर-8 चरण तक नहीं पहुंच पाया है, ऐसे में इस बार टीम के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। हेड-टु-हेड की बात करें तो जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन आयरलैंड:टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Adani Group's AI boost! Plans to pour in $100 billion in data centres by next decade
    Next Article
    ''India will have to find some ways to compensate Russia' in defence procurement pivot, expert says

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment