Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे:ब्रूक-बैंटन के बाद सैम करन आउट; इटली के क्रिशन कालुगामगे को दूसरा विकेट

    20 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। विल जैक्स और जिमी ओवरटन क्रीज पर हैं। 17वें ओवर में सैम करन 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिशन कालुगामगे ने जेजे स्मट्स के हाथों कैच कराया। कालुगामगे ने टॉम बैंटन (30 रन) को भी आउट किया। कप्तान हैरी ब्रूक (14 रन) को जेजे स्मट्स ने, जैकब बेथेल (23 रन) को बेन मेनेंटी ने, फिल सॉल्ट (28 रन) को अली हसन ने और जोस बटलर (3 रन) को ग्रांट स्टुअर्ट ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Ishan Kishan's grandfather confirms relationship with Aditi Hundia - Watch
    Next Article
    मणिशंकर अय्यर बोले- थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं:पवन खेड़ा को जयराम रमेश का तोता बताया; कहा- स्टालिन INDIA ब्लॉक को संभाल सकते हैं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment