Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा:जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग को एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शकों ने एक साथ देखा

    9 hours ago

    भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप को विभिन्न माध्यमों से 50 करोड़ लोगों ने देखा है। यह जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया यह संख्या किसी भी वर्ल्ड कप से ज्यादा है। जबिक अभी सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले बाकी हैं। जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि टूर्नामेंट को ग्लोबल और सुलभ बनाने का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने लिखा,'मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत में इस इवेंट की व्यूअरशिप 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शक एक साथ मैच देख रहे थे।' शाह ने उम्मीद जताई कि आज रात से शुरू हो रहे नॉकआउट मैचों में यह रिकॉर्ड और आगे जाएगा। 2024 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का रिकॉर्ड टूटा इस बार के आंकड़े पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में खत्म हुई 2025 चैंपियंस ट्रॉफी ने भी बड़ी सफलता हासिल की थी, जिसमें दर्शकों ने 250 बिलियन मिनट का वॉच-टाइम दिया था और टीवी पर पीक व्यूअरशिप 12.2 करोड़ थी। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप ने उन आंकड़ों को भी पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। जियो और हॉटस्टार की पार्टनरशिप का मिला फायदा व्यूअरशिप बढ़ने की एक बड़ी वजह डिजिटल एक्सेस का आसान होना है। इस बार रिलायंस और डिज्नी स्टार (जियो-हॉटस्टार) के मर्जर के बाद यह पहला बड़ा ICC इवेंट है। क्रिकेट फैंस को मोबाइल और टीवी पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हुई है। खासकर भारत के मैचों के दौरान ट्रैफिक में जबरदस्त बढ़त देखी गई। टूर्नामेंट का आखिरी पड़ाव आज से शुरू 7 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के बाद अब आज से सेमीफाइनल की जंग शुरू होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी को उम्मीद है कि फाइनल मैच के दिन व्यूअरशिप के पुराने सभी ग्लोबल रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    SA vs NZ semis LIVE: What happens if match is washed out in Kolkata?
    Next Article
    US assets in Gulf states targeted by Iranian strikes • FRANCE 24 English

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment