Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप में 12 मैच बाद हारा भारत:सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया; नंबर-1 रैंकिंग बैटर अभिषेक शर्मा फिर फेल

    1 day ago

    भारत टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली हार की कगार पर है। टीम को 12 गेंद पर 83 रन की जरूरत है। टीम ने 188 रन का टारगेट चेज करत हुए 18 ओवर में 105 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए हैं। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह एक, रिंकू सिंह जीरो और हार्दिक पंड्या 18 रन पर आउट हुए। पहले तीन मैचों में जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा एक बार फिर फेल हुए। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच कराया। ईशान किशन 0 और तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। मैच का स्कोरकार्ड प्लेइंग इलेवन भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ----------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    HC orders 28 Bangladesh nationals to be deported
    Next Article
    Telangana BJP Chief Taken Into "Preventive Custody", Later Released

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment