Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- नामीबिया ने 94 रन पर 6 विकेट गंवाए:अक्षर ने मलान करुगेर को बुमराह के हाथ कैच कराया; भारत ने 210 का टारगेट दिया

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में भारत के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर रही नामीबिया के 12.3 ओवर में 6 विकेट 94 रन पर गिर गए हैं। जैन ग्रीन क्रीज पर हैं। मलान करुगेर (5 रन) को अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। इससे पहले उन्होंने कप्तान जेरार्ड इरास्मस (18 रन) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेजे स्मिट (जीरो), जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और लौरेन स्टीनकैंप (29 रन) को पवेलियन भेजा। जैन फ्रायलिंक (22 रन) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- नामीबिया के 5 बैटर्स पवेलियन लौटे:अक्षर ने कप्तान जेरार्ड इरास्मस को कैच आउट कराया; भारत ने 210 का टारगेट दिया
    Next Article
    IND vs NAM, T20 WC: Axar adds to spin squeeze after Chakravarthy strikes thrice; Namibia five down

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment