Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के बिना उतरेगी कंगारू टीम; आयरलैंड एक मैच हार चुकी

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। पाकिस्तान और भारत से पिछली सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े दबाव में टूर्नामेंट खेलने उतर रही है। टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी शामिल नहीं हैं। वहीं मिचेल स्टार्क रिटायरमेंट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब तक नहीं हरा सका आयरलैंड ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। दोनों में ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिली। दोनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। 2012 में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट और 2022 में 42 रन से जीता। ‘बिग थ्री’ के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया टीम अपने 'बिग थ्री' गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बिना वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। कमिंस और हेजलवुड इंजर्ड हैं, वहीं स्टार्क टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी नाथन एलिस और अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा पर रहेगी। बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। दबाव में है आयरलैंड आयरलैंड को पहले मुकाबले में श्रीलंका से 20 रन की हार का सामना करना पड़ा। तब हैरी टेक्टर ने 40 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 2024 के बाद से मार्क अडायर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनोली, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस और जैवियर बार्टलेट। आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गारेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल और क्रैग यंग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Live: India vs Namibia ICC T20 World Cup Match | IND vs NAM | Rohit Kohli Dhoni Who do you miss
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान में सुपर ओवर जारी:AFG ने 5 बॉल पर 16 रन बनाए; मैच में दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment