Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:शाहीन-अबरार नहीं खेल रहे; टीम आज नामीबिया से हारी तो बाहर हो जाएगी

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 35वां मैच आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। अगर नामीबिया जीत गया तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा और अमेरिका की टीम सुपर-8 में एंट्री कर लेगी। वहीं पाकिस्तान जीता तो सुपर-8 में पहुंच जाएगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 2 जीत और 1 हार मिली है। टीम ने नीदरलैंड और USA को हराया, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ हार मिली। दूसरी ओर नामीबिया तीनों मैच नीदरलैंड ,भारत और USA से हार चुका है। साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के टॉप स्कोरर पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने वर्ल्ड कप में 120 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 73 रन रहा। गेंदबाजी में सईम अयूब 5 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं। लॉरेन स्टीनकैंप नामीबिया के टॉप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में लॉरेन स्टीनकैंप ने नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 93 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जेरार्ड इरास्मस 6 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं। स्पिनर्स के लिए मददगार होगी कोलंबो की पिच SSC कोलंबो की पिच स्पिन के लिए मददगार है। यहां बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल है। पहली पारी में 150 से ज्यादा रन विनिंग टोटल है। वेदर कंडीशन कोलंबो में बुधवार को आसमान में बादल रहेंगे और बारिश की भी आशंका है। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप-साउथ अफ्रीका ने UAE को 6 विकेट से हराया:अब 22 फरवरी को भारत से मुकाबला; ब्रेविस ने 36 रन बनाए, कॉर्बिन बॉश ने 3 लिए
    Next Article
    इंपैक्ट फीचर:स्पेशियलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड इन्वेस्टर्स को म्यूचुअल फंड्स की तुलना में ये अधिक फ्लक्सिबिलिटी और कस्टमाइजेशन देते हैं- विपुल खंडेलवाल

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment