Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा:ओपनर सईम अयूब 19 रन बनाकर आउट, स्कोर 54/1; USA से पाकिस्तानी खिलाड़ी का डेब्यू

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तान ने 5.1 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा क्रीज पर हैं। सईम अयूब 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शैडली वान शाल्कविक ने सौरभ नेत्रवलकर के हाथों कैच कराया। दूसरे ओवर में साहिबजादा फरहान ने एहसान आदिल की बॉल पर 3 चौके लगाए। इस ओवर से 13 रन आए। पहले ओवर में सईम अयूब LBW होने से बच गए। मैच का स्कोरबोर्ड USA से पाकिस्तानी खिलाड़ी का डेब्यू USA की ओर से पाकिस्तान के एहसान आदिल ने डेब्यू किया। वे पाकिस्तान की ओर से 2015 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद यूएसए (USA): एंड्रीज गौस, शयन जहांगीर, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, एहसान आदिल
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Loved the torture video': New Epstein Files emails expose DP World Chairman Sultan Ahmed bin Sulayem discussed disturbing sexual details with Jeffrey Epstein
    Next Article
    टी-20 वर्ल्ड कप में रोहतक के मयंक का दम:UAE टीम की तरफ से खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में बनाए 21 रन

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment