Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप SA vs AFG:साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पिछला सेमीफाइनल हराया; प्रोटियाज इस बार बेस्ट स्कोर भी बना चुके

    16 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 10:30 बजे किया जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप-डी में शामिल हैं और यह मुकाबला सुपर-8 की रेस के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप (2024) में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। दोनों टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को महज 56 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने टारगेट को 9वें ओवर में ही हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान अपना पहला मैच हारा अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है, क्योंकि टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में हार उनके सुपर-8 में पहुंचने की राह मुश्किल कर सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है, जिसमें कप्तान ऐडन मार्करम और डेविड मिलर का अहम योगदान रहा। टीम ने इस टूर्नामेंट का बेस्ट स्कोर 213 रन बनाया था। अगर साउथ अफ्रीका यह मुकाबला जीतने में सफल रहता है, तो उसका सुपर-8 में क्वालिफाई करना काफी आसान हो जाएगा। SA के खिलाफ कभी नहीं जीती AFG साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा है। अफगानिस्तान को अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। ये तीनों मुकाबले वर्ल्ड कप (2010, 2016 और 2024) में खेले गए हैं। मार्करम ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने कनाडा के खिलाफ 32 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। वह एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उस मैच में 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं पिछले वर्ल्ड कप के बाद से रायन रिकेल्टन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इंटरेस्टिंग फैक्ट्स गुलबदीन नाईब से फिर होंगी उम्मीदें अफगानिस्तान के गुलबदीन नाईब ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे। मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए थे। इब्राहिम जादरान पिछले वर्ल्ड कप के बाद से टीम के टॉप स्कोरर हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, जियाउर रहमान और मुजीब उर रहमान। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कोर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Ajit Pawar का प्लेन उड़ाने वाले पायलट पर Rohit Pawar ने लगाया आरोप..हादसे पर क्या बोले?| Plane Crash
    Next Article
    श्रेयस तलपड़े के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज:12 अन्य लोगों के नाम भी शामिल, आरोप- निवेश की आड़ में लाखों की ठगी की

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment