Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; पाकिस्तान के 27 पर 2 बैटर्स आउट:सईम अयूब 7, आगा सलमान 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे; इंग्लैंड के आर्चर-डॉसन को विकेट

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का 5वां मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। ओपनर साहिबजादा फरहान और बाबर आजम क्रीज हैं। कप्तान सलमान अली आगा (5 रन) को लियाम डॉसन और सईम अयूब (7 रन) को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    ICE deports pregnant woman who was held for three months with her two children, Joaquin Castro claims
    Next Article
    'Russia is lingering in the past, Europe wants to move on': Estonian ambassador to France

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment