Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा:फरहान और फखर के बाद उस्मान खान पवेलियन लौटे, डॉसन को दूसरा विकेट

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का 5वां मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। शादाब खान और उस्मान खान क्रीज हैं। फखर जमान (25 रन) को आदिल रशीद ने कैच आउट कराया। टीम ने 5 बॉल के अंदर दूसरा विकेट गंवाया। जैमी ओवरटन ने ओपनर साहिबजादा फरहान (63 रन) और बाबर आजम (24 बॉल पर 25 रन) के विकेट झटके।पावरप्ले में कप्तान सलमान अली आगा (5 रन) को लियाम डॉसन और सईम अयूब (7 रन) को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    277 हस्तियों ने AI-समिट में शर्टलेस प्रदर्शन की निंदा की:इनमें पूर्व हाईकोर्ट जज, पूर्व राजदूत, सेना-पुलिस के रिटायर्ड अफसर शामिल, बोले- ये सोची-समझी साजिश
    Next Article
    Sasikala floats new party, unveils its flag which carries images of three late leaders

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment