Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान में दूसरा सुपर ओवर जारी:SA ने 6 बॉल पर 24 रन का टारगेट दिया; पहला सुपर ओवर टाई रहा

    19 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया है। अफ्रीका ने अफगानों को 6 बॉल पर 24 रन का टारगेट दिया है। जवाब में AFG ने एक बॉल पर कोई रन नहीं बना है। दूसरी बॉल पर नबी आउट हो गए हैं। उमरजई क्रीज पर हैं। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर पहले सुपर ओवर को टाई करा दिया। बुधवार को दोनों के बीच का मैच टाई हो गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 187 रन ही बना सकी। अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। लेकिन, आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए। मैच का हाल, दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup: Travs Head run-out in first over as Australia bat first vs Ireland
    Next Article
    "Rafale Was Hero During Op Sindoor": Vice Chief Of Air Staff

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment