Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा:अर्शदीप ने यानसन को रिंकू से कैच कराया, भारत के खिलाफ स्कोर 164/6

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 18 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं। 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने मार्को यानसन (2 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। पिछले ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर (63 रन) को पवेलियन भेजा था। शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) को आउट किया। पावरप्ले में रायन रिकेल्टन 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। उन्होंने क्विंटन डी कॉक (6 रन) को भी बोल्ड किया। अर्शदीप सिंह ने ऐडन मार्करम (4 रन) को कैच कराया। उन्होंने मार्करम को 7वीं बार पवेलियन भेजा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। मैच का स्कोरकार्ड प्लेइंग इलेवन भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ----------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा:अर्शदीप ने यानसन को रिंकू से कैच कराया, भारत के खिलाफ स्कोर 158/6
    Next Article
    Sunil Grover reacts to celebs safeguarding personality rights

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment