Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका ने 5वां विकेट गंवाया:मिलर के बाद ब्रेविस आउट, रजा को तीसरा विकेट; जिम्बाब्वे ने 154 रन का टारगेट दिया

    22 hours ago

    जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 154 रन का टारगेट दिया है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सिकंदर रजा ने रायन बर्ल के हाथों कैच कराया। उन्होंने ऐडन मार्करम (4 रन) और क्विंटन डी कॉक (जीरो) को पवेलियन भेजा। डेविड मिलर (22 रन) को ब्लेसिंग मुजरबानी ने और रायन रिकेल्टन (31 रन) को रायन बर्ल ने आउट किया। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा (73 रन) फिफ्टी लगाई। क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट झटके। जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिरी और एनरिक नॉर्त्या को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमनी, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजरबानी। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    The U.S.-Israeli attacks have killed a number of Iranian leaders.
    Next Article
    At least 9 killed as protesters storm US Consulate in Pakistan • FRANCE 24 English

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment