Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया:ग्रुप-1 के टॉप पर फिनिश किया, न्यूजीलैंड से पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेलेगी

    3 days ago

    साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया। टीम ने ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रहते हुए फिनिश किया है। टीम 4 मार्च को कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सेमीफाइनल मैच खेलेगी। रविवार के पहले मैच में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया है। डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 3 विकेट झटके। उन्होंने 73 रन की पारी भी खेली। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमनी, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजरबानी। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:जो जीतेगा सेमीफाइनल में, हारने वाली टीम बाहर; कोलकाता में ही वर्ल्ड चैंपियन बनी थी विंडीज
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:टीम में कोई बदलाव नहीं; जो जीतेगा सेमीफाइनल में, हारने वाली टीम बाहर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment