Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे से हारी थी श्रीलंका, पथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर

    19 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का दूसरा मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। श्रीलंका ने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया। वहीं इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली को हराया। एक मैच श्रीलंका जिम्बाब्वे से हार गई, जबकि इंग्लैंड वेस्टइंडीज से हार गई। पाथुम निसांका श्रीलंका के लिए बेस्ट बैटर रहे 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे4 मुकाबलों में 199 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज दुषन हेमंथ 6 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं। जैकब बेथेल इंग्लैंड के टॅाप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 134.9 के स्ट्राइक रेट से 143 रन हैं। इस दौरान 55 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं बॅालिग में जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होनें 4 मैचों में 9.31 की इकोनॅामी से रन देते हुए 6 विकेट लिए। पिच रिपोर्ट पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद अपनी चमक खो देती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को काफी फायदा मिलने लगता है। हालांकि, अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए तो वह बड़ी पारी भी खेल सकता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 रन तक पहुंच जाती है, तो उसे अच्छा स्कोर माना जाता है। वेदर कंडीशन पल्लेकेले , कैंडी में रविवार को दोपहर में बारिश की आशंका है। रात के समय भी आस-पड़ोस में बादल और बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की संभावना 60 % से 80% है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    “Boomerang” earthquake: The earthquake that can turn around and strike the same area again
    Next Article
    Why Hasn't US Made Arrests Over Epstein Links? UK Did With Ex-Prince Andrew

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment