Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप दूसरा सुपर-8 मैच-इंग्लैंड ने 147 का टारगेट दिया:श्रीलंका ने लगातार 2 ओवर में विकेट गंवाए, पथुम निसांका के बाद कुसल मेंडिस आउट

    22 hours ago

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 147 रन का टारगेट दिया। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंका ने 3 ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। कामिल मिशारा क्रीज पर हैं। पथुम निसांका (9 रन) को जोफ्रा आर्चर ने जैमी ओवरटन के हाथों कैच कराया। इससे पहले इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सॉल्ट ने 155.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विल जैक्स ने 21 रन का योगदान दिया। शेष बैटर्स 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने 3 विकेट झटके। दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा को मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता:बांग्लादेश को 46 रन से हराया, तेजल हसबनिस ने नाबाद अर्धशतक लगाया
    Next Article
    Iran 'one week' from bomb-grade uranium? Protests flare again in Tehran - top developments

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment