Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- UAE ने NZ को 174 का टारगेट दिया:8 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 98/0; सइफर्ट की फिफ्टी, एलेन भी क्रीज पर

    1 day ago

    UAE ने टी-20 वर्ल्ड कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड को 174 रन का टारगेट दिया है। मंगलवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। UAE टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 8 ओवर के बाद बगैर नुकसान 98 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट और फिन एलन पिच पर हैं। UAE से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अलीशान शराफू ने 55 रनों का योगदान दिया। NZ के मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड UAE की ओर से दो फिफ्टी दोनों टीमों की प्लेइंग-11 UAE: अर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान। न्यूजीलैंड: टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश:भाजपा बोली-कांग्रेस राहुल के खिलाफ लाए प्रस्ताव; अखिलेश बोले-काशी के क्योटो ना बन पाने का दुख
    Next Article
    जोस बटलर बोले- वैभव जैसा खिलाड़ी कभी नहीं देखा:उनकी काबिलियत बेमिसाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी खेली थी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment