Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज:6 लाख बैरल तेल लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आया; दो जहाज पहले LPG लेकर पहुंचे थे

    4 days ago

    भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर 'जग लाडकी' गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह UAE के फुजैराह बंदरगाह से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है। इसपर 80,886 मीट्रिक (लगभग 5.8–6 लाख बैरल) टन कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है। इससे पहले मंगलवार को भारत का नंदा देवी जहाज गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा था। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। वहीं, भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ आया था। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकाने पर 2200kg का बम गिराया ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव समेत 100 से ज्यादा जगहों पर मंगलवार रात को मिसाइल अटैक किया। ईरान का कहना है कि यह हमला लारिजानी, उनके बेटे और बसीज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का बदला है। इसी बीच अमेरिका ने भी बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की कोशिश में समुद्र किनारे बने ईरानी मिसाइल ठिकानों पर करीब 2200 किलो वजनी खतरनाक बम गिराया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी तबाह कर देता है। ईरान की कमान कौन संभालेगा? ये 5 नाम सबसे आगे जंग में पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी समेत ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं। ऐसे में ईरान की कमान संभालने के लिए 5 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। 1. मुजतबा खामेनेई- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के बेटे हैं, उन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 8-9 मार्च 2026 को एक्सपर्ट्स की एक बैठक में उन्हें नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में वे सार्वजनिक तौर पर कम दिखाई दिए हैं, लेकिन माना जाता है कि आर्थिक और रणनीतिक मामलों में उनकी अच्छी पकड़ है। 2. मसूद पजश्कियान- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान भी इस वक्त खास रोल में हैं। युद्ध और संकट के समय देश का प्रशासन संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। ऐसे में उन्हें अस्थायी रूप से टॉप लीडर जैसा माना जा रहा है। 3. अहमद वाहिदी- रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) से जुड़े सीनियर नेता हैं, लारिजानी के बाद एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। सेना और सुरक्षा मामलों में उनका अनुभव उन्हें प्रमुख उम्मीदवार बनाता है। 4. मोहम्मद बाघेर गालिबाफ- ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वे पहले IRGC कमांडर रह चुके हैं और सरकार के बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहती है। 5. इस्माइल कानी- कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी भी इस समय अहम माने जा रहे हैं। वे विदेशों में ईरान के सैन्य ऑपरेशन्स और रणनीति को संभालते हैं, इसलिए युद्ध के समय उनकी भूमिका और भी बढ़ जाती है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में बारिश का अलर्ट:कर्नाटक के धारवाड़ में ओले गिरे, कालघाटगी बना मिनी कश्मीर; मेघालय में तूफान, 1028 घरों को नुकसान
    Next Article
    Banksy Spotted For The First Time In Decades? Fresh Report Reignites Identity Mystery

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment