Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टॉप-10 में 6 कंपनियों की वैल्यू ₹3 लाख करोड़ घटी:इंडिगो 1,000 पायलट की भर्ती करेगी; सीनियर सिटीजंस स्कीम में हर महीने ₹20,500 तक की कमाई

    14 hours ago

    कल की बड़ी खबर भारतीय बाजार की टॉप 10 कंपनियों से जुड़ी रही। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट से टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल फर्म्स में से 6 की कम्बाइंड मार्केट वैल्यूएशन 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घटी। IT सेक्टर की बड़ी कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. टॉप-10 में 6 कंपनियों की वैल्यू ₹3 लाख करोड़ घटी:टीसीएस और इंफोसिस की वैल्यू ₹1.60 लाख करोड़ कम हुई; SBI की ₹1.22 लाख करोड़ बढ़ी पिछले हफ्ते इक्विटी में कमजोरी से टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल फर्म्स में से 6 की कम्बाइंड मार्केट वैल्यूएशन 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घटी। IT सेक्टर की बड़ी कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान बीएसई (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 953.64 अंक यानी करीब 1.14% नीचे गिर गया। इक्विटी मार्केट में बिकवाली के दबाव के कारण कंपनियों को वैल्यूएशन में इस बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंडिगो 1,000 से ज्यादा पायलट की भर्ती करेगी:दिसंबर में क्रू की कमी से 5,000 उड़ानें रद्द हुई थीं, अब बैकअप तैयार कर रही कंपनी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी। यह भारतीय विमानन क्षेत्र में किसी भी एयरलाइन द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी भर्ती मुहिम में से एक है। यह फैसला पिछले साल दिसंबर में आई परिचालन संबंधी दिक्कतों के बाद लिया गया है, जब क्रू की कमी के कारण महज 7 दिनों में 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सीनियर सिटीजंस स्कीम में हर महीने ₹20,500 तक की कमाई:इसमें मिल रहा सालाना 8.2% ब्याज, समझें इससे इनकम का पूरा गणित अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। इस स्कीम में एक मुश्त पैसा लगाकर आप अपने लिए रिटायमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। अभी इस पर 8.2% सालाना ब्‍याज मिल रहा है। इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दिया जाता है। यानी 3 महीने में अधिकतम 61,500 रुपए तक का ब्‍याज आप हासिल कर सकते हैं, जो मंथली बेसिस पर 20,500 रुपए होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ का रिव्यू:₹2,499 में नॉइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स, 60 दिन की टेस्टिंग में साउंड ने इम्प्रेस किया ओप्पो के किफायती ईयरबड्स एनको बड्स 3 प्रो+ को लॉन्च हुए करीब 2 महीने बीत चुके हैं। ₹2,499 की कीमत वाले ये बड्स एक्टिव नॉइस कैंसलेशन और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। हमने पिछले 60 दिनों तक इनका इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़ा, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स
    Next Article
    भारत में AI इम्पैक्ट समिट 2026 शुरू:सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखाएंगी फ्यूचर AI गैजेट्स

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment