Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तापसी पन्नू ने खत्म किया कंगना से झगड़ा:बी-ग्रेड और सस्ती कॉपी कहा गया, अब बोलीं- मेरी तरफ से कोई लड़ाई नहीं, वो मेरी सीनियर

    10 hours ago

    तापसी पन्नू ने हाल ही में कंगना रनोट से हुए झगड़े पर बात की है। एक समय में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को कंगना की सस्ती कॉपी कहा था। जिसके जवाब में तापसी ने कहा था कि कंगना एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और उनकी कॉपी होना भी अच्छी बात है। दोनों का झगड़ा तब काफी सुर्खियों में रहा था, हालांकि अब तापसी का कहना है कि उन्हें कंगना से दोस्ती करने में ऐतराज नहीं है, ये झगड़ा कभी उनकी तरफ से नहीं था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि उनके झगड़े से कुछ लोगों को फायदा पहुंचा है। तापसी पन्नू से हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पूछा गया था कि क्या उनके और झगड़े से नेपोकिड्स को फायदा पहुंचा। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा है, ‘मुझे उनके बारे में तो नहीं पता, लेकिन किसी न किसी को कुछ न कुछ फायदा तो हुआ होगा। मेरी तरफ से कोई लड़ाई है नहीं। पर मुझे ये जरूर लगता है कि किसी ने कुछ जरूर जाकर वहां कुछ बोल दिया है, जो नहीं चाहता कि हम साथ आएं। क्योंकि अगर हम साथ आए तो उन्हें पता है कि बहुत जबरदस्त कुछ हो।’ पॉडकास्ट में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अगर उनकी कंगना से दोस्ती करवाई जाए तो वो करेंगे। जवाब में तापसी ने कहा- ‘मैंने तो हमेशा कहा है कि अगर वो आसपास मिलेंगी तो मैं जरूर जाकर बात करूंगी। टेक्निकली वो मेरी सीनियर हैं। मैं क्यों उनके पास जाकर हाय-हैलो क्यों नहीं करूं। उनका क्या जवाब होगा उसकी गारंटी मेरी नहीं है। अपने बिहेवियर की गारंटी मैं ले सकती हूं।’ कैसे शुरू हुआ था तापसी-कंगना का झगड़ा? फिल्म मनमर्जियां के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि कंगना रनोट को किस प्रोडक्ट की जरुरत है। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'डबल फिल्टर'। तापसी के बयान से कंगना और उनकी बहन काफी नाराज हुईं। कंगना की बहन रंगोली ने तब इसका जवाब देते हुए लिखा था, 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके ही अपनी दुकान चलाते हैं। पिछली बार मैंने तापसी जी को ये कहते हुए सुना कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है और तापसी जी आपको सस्ती कॉपी बनने से रुकने की जरूरत है।' कंगना ने तापसी को बताया बी-ग्रेड एक्ट्रेस इसके बाद कंगना ने रिपब्लिक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तापसी और स्वरा भास्कर को बी-ग्रेड एक्टर बताया। साथ ही कहा था कि उन्हें (मूवी माफिया) कल तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसी 20 और जरूरतमंद आउटसाइडर्स मिल जाएंगी, जो कहेंगी सिर्फ कंगना को नेपोटिज्म से दिक्कत है। लेकिन हम करण जौहर से प्यार करते हैं। कंगना के आरोपों पर चुप नहीं रहीं तापसी इसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तापसी ने कहा था- यह देखकर दुख होता है कि कोई उस इंडस्ट्री में बाहरी लोगों का मजाक उड़ा रहा है, जिसने हमें बहुत कुछ दिया है। हां मुझे भी फिल्मों से निकाला गया और स्टार किड्स से रिप्लेस किया गया। लेकिन कंगना और उनकी बहन का मेरी कड़ी मेहनत को क्रेडिट न देना और मेरा नाम घसीटना भी उसी लेवल का हैरेसमेंट है। यह सब इसलिए, क्योंकि मैंने उनके सुर में सुर मिलाने से इनकार कर दिया।' 'क्योंकि मैंने आउटसाइडर्स के लिए झंडा उठाने वाली बनने से इनकार कर दिया। क्योंकि हम सभी उतने कड़वे नहीं हैं। क्योंकि मैंने किसी (सुशांत) की मौत का फायदा निजी बदले के लिए उठाने से इनकार कर दिया और मैंने उस इंडस्ट्री का मजाक बनाने से इनकार कर दिया, जिसने हमें रोटी और पहचान दी।' इसके बाद से ही कंगना और तापसी एक-दूसरे पर कई बयान देती नजर आई थीं। इस समय अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कंगना और तापसी की सुलह करवाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अगले हफ्ते बाजार के लिए 3 बड़े ट्रिगर:GDP डेटा और ट्रम्प टैरिफ पर नजर; निफ्टी के लिए 25,900 का लेवल पार करना जरूरी
    Next Article
    इस हफ्ते बाजार के लिए 3 बड़े ट्रिगर:GDP डेटा और ट्रम्प टैरिफ पर नजर; निफ्टी के लिए 25,900 का लेवल पार करना जरूरी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment