Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- ईरान के खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह:ईरानी तेल का 90% एक्सपोर्ट यहां से; मुजतबा खामेनेई पर ₹92 करोड़ का इनाम

    9 hours ago

    अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹92 करोड़) तक इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम ने यह घोषणा की है। इस सूची में ईरान के सीनियर नेता अली लारिजानी समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतिब, अली असगर हेजाजी, याह्या रहीम सफवी और इस्कंदर मोमेनी के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क का संचालन करते हैं, जो दुनिया भर में हमलों और आतंकी गतिविधियों की योजना बनाते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि इन नेताओं के बारे में उपयोगी जानकारी देने वाले व्यक्ति इनाम देने के अलावा जरूरत पड़ने पर दूसरे देश में सुरक्षित रूप से बसाने की सुविधा भी दी जाएगी। दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दो भारतीय LPG टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे। इससे घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक कच्चे तेल का टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत आ सकता है। इससे पहले गुरुवार शाम को ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा- भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Prakambanam' OTT release: Where to watch the film
    Next Article
    Rain Alert: बादल आए और बारिश का अलर्ट, दिल्ली से यूपी तक बदला मौसम, पहाड़ों में भी बरसात-बर्फबारी के आसार

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment