Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमत हुआ:बातचीत फेल हुई तो फिर हमला संभव, हमने युद्ध जीत लिया है,

    1 day ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली शर्त यही है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा, जिस पर सहमति बन गई है। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स और रडार सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर उड़ रहे हैं। अगर बातचीत फेल हुई तो अमेरिका जो चाहे कर सकता है। हालांकि, ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रम्प से ईरान पर हमले जारी रखने को कहा था। ट्रम्प ने ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत के बाद 15 मुद्दों पर सहमति बनी है। इन मुद्दों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट पर हमले 5 दिन के लिए टाल दिए, जबकि इससे पहले होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की चेतावनी दी थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। वहीं, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के साथ मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Miley Cyrus: 'Nick Jonas was my boyfriend'
    Next Article
    अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR:भतीजे रोहित ने 5 आरोप लगाए, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment