Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प के रिजॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी:मौत; गन और फ्यूल केन लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था

    11 hours ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसोर्ट में रविवार को घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली एजेंसी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि एक शख्स गैरकानूनी तरीके से अंदर घुसने की कोशिश कर था। जब उसने सुरक्षित इलाके में घुसने की कोशिश की, तो सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने उसे गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, युवक शॉटगन जैसी बंदूक और फ्यूल कैन लेकर आया था। उसकी उम्र 20 साल थी। घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में मौजूद थे। आमतौर पर वह वीकेंड पर मार-ए-लागो में समय बिताते हैं। मारे गए व्यक्ति की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; ब्रेविस-मिलर में 91 रन की पार्टनरशिप:साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे, भारत को विकेट की जरूरत
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8-शिवम दुबे ने 97 रन की साझेदारी तोड़ी:डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर आउट, डेविड मिलर की छक्के से फिफ्टी; साउथ अफ्रीका 125/4

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment