Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया:कहा- हमें उससे 80 मिलियन बैरल तेल मिला; टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक दुर्भाग्यपूर्ण

    16 hours ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला का जिक्र किया। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार बताया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है। ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें उनके टैरिफ लगाने के फैसले को गलत ठहराया गया। जब ट्रम्प ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा तो डेमोक्रेट नेताओं ने तालियां बजाई। बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द कर दिया था। दूसरी ओर विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प का विरोध किया। कुछ सांसद अलग तरीके के कपड़े और बैज पहन कर आए। इसके जरिए एपस्टीन फाइल जारी करने और सर्वाइवर के साथ खड़े रहने की बात कही गई थी। इस दौरान एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ीं कई पीड़ित भी संसद में मौजूद रहीं। ट्रम्प के भाषण की 4 तस्वीरें… हर साल जनवरी या फरवरी में ये भाषण होता है अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कहा जाता है। स्टेट ऑफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं। स्पीकर ऑफ द हाउस और उपराष्ट्रपति जो सीनेट के अध्यक्ष भी होते हैं, राष्ट्रपति के पीछे ऊंचे मंच पर बैठते हैं। जब राष्ट्रपति संसद में पहुंचते हैं तो हाउस के सार्जेंट-एट-आर्म्स उनके आने की घोषणा करते हैं। इसके बाद स्पीकर राष्ट्रपति का परिचय कराते हैं और राष्ट्रपति कांग्रेस को अपना भाषण देते हैं। ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:इंडिगो ने 29 मार्च से NMIA से छह शहरों के लिए डायरेक्ट फ़्लाइट्स की घोषणा की
    Next Article
    Lucknow Blue Drum Case: अक्षत ने पिता को क्यों मार डाला? शव के टुकड़े-टुकड़े कैसे कर दिये?

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment