Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टाटा-महिंद्रा को टक्कर देगी JSW की पहली SUV:प्लग-इन हाइब्रिड कार में मिलेगी 1000km से ज्यादा की रेंज; दिवाली तक लॉन्च होगी

    9 hours ago

    देश के बड़े औद्योगिक घराने JSW ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी अपनी पहली गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग SUV का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है। यह नई SUV चीन की कंपनी चेरी के 'जेटूर T2' (Jetour T2) मॉडल पर बेस्ड होगी। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने डीलर के लिए इस गाड़ी का टीजर जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, JSW मोटर्स इसे 2026 की दिवाली के आसपास बाजार में उतार सकती है। दिसंबर में फाइल हुआ था पेटेंट, फरवरी में मिली मंजूरी इस SUV का डिजाइन पेटेंट 18 दिसंबर 2025 को चेरी ऑटोमोबाइल ने फाइल किया गया था, जिसे 27 फरवरी 2026 को मंजूरी मिली है। पेटेंट से साफ है कि भारत में आने वाली JSW की इस SUV का लुक ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली जेटूर T2 जैसा ही होगा। हालांकि, इंटरनेशनल मॉडल में ग्रिल पर 'JETOUR' लिखा होता है, लेकिन भारत में यहां 'JSW' की ब्रांडिंग देखने को मिल सकती है। डिजाइन: मस्कुलर लुक और बॉक्सी स्टाइल टीजर से जो इशारा मिला था, डिजाइन पेटेंट भी लगभग उसी बात पर मुहर लगाता दिख रहा है। JSW मोटर्स, जेटूर T2 के बॉक्सी और रफ-एंड-टफ स्टाइल में बहुत ही मामूली बदलाव करेगी। इसके फ्रंट में चौकोर LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो एक ब्लैक ट्रिम पीस से जुड़ी हैं। इसमें हनीकॉम्ब (मधुमक्खी के छत्ते जैसी) पैटर्न वाली ग्रिल भी देखी जा सकती है। इसके मस्कुलर बंपर पर एक फॉग लैंप और दोनों तरफ पिक्सल DRL क्लस्टर्स के दो जोड़े दिए गए हैं। इसका बोनट काफी उभरा हुआ है और दोनों तरफ पकड़ने वाले हैंडल दिए गए हैं। साइड की तरफ देखें तो डिजाइन पेटेंट में दरवाजों पर लगे हुए साइड मिरर दिख रहे हैं, जो कि दिलचस्प है क्योंकि पिछले टीजर में ये मिरर ए-पिलर (आगे वाले खंभे) से जुड़े हुए दिखाए गए थे। इंटरनेशनल मॉडल के मुकाबले इसके रूफ रेल्स के बीच का गैप भी थोड़ा अलग है। बाकी सब कुछ जैसे कि अलॉय व्हील्स, पहियों के ऊपर वाली क्लैडिंग, खिड़कियों की लाइन वैसी ही हैं। ये मॉडल पीछे से कैसा दिखता है इसकी तस्वीरें नहीं आई है, लेकिन अगर बाकी डिजाइन को देखें तो ग्लोबल मॉडल के मुकाबले इसमें शायद ही कोई बदलाव दिखे। पावरट्रेन: हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी जबरदस्त रेंज JSW मोटर्स भारत में इस SUV का 'i-DM' (प्लग-इन हाइब्रिड) वर्जन पेश करेगी। इसमें पेट्रोल इंजन और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन होगा। महाराष्ट्र के प्लांट में असेंबल होगी, ₹15 लाख हो सकती है कीमत JSW मोटर्स इस SUV को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित प्लांट में असेंबल करेगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए के करीब हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी और महिंद्रा XUV700 जैसी गाड़ियों से होगा। नॉलेज बॉक्स: यूटिलिटी बॉक्स: किसे खरीदनी चाहिए: जिन्हें शहर में इलेक्ट्रिक की बचत चाहिए और लॉन्ग ट्रिप पर रेंज की चिंता नहीं करनी, उनके लिए प्लग-इन हाइब्रिड एक बेहतर विकल्प है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Oil shock for stock markets: Why Indian equities may be among most impacted in Asia by Iran war
    Next Article
    Dubai influencers 'interrupted' by Iran strikes wake up from a 'sensless dream' • FRANCE 24

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment