Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत:‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन से भी की कम कमाई; जानें फिल्मों का कलेक्शन

    9 hours ago

    मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुईं, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। जहां ‘दो दीवाने शहर में’ 1.25 करोड़ रुपए कमा सकी, वहीं ‘अस्सी’ ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई 13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन के कलेक्शन 2.2 करोड़ रुपए से भी कम रही। ‘दो दीवाने शहर में’ की ऑक्यूपेंसी सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दो दीवाने शहर में’ के पहले दिन सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55.77% रही, जो दोपहर में घटकर 8.48% और रात में 14.96% तक पहुंच गई। फिल्म को एक इम्परफेक्ट लव स्टोरी के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका असर सीमित रहा। ‘अस्सी’ की ऑक्यूपेंसी अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें रेप केस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी सुबह 3.88%, दोपहर 7.24% और शाम 6.92% रही। दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां ऑक्यूपेंसी लगभग 20% तक पहुंची। ‘ओ रोमियो’ की कमाई में गिरावट आई वहीं, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 2.2 करोड़ रुपए कमाए, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। देशभर में इसका नेट कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस 58.15 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसमें 17 करोड़ रुपए विदेशी बाजार से शामिल हैं। ‘तू या मैं’ ने 20 लाख रुपए कमाए शनाया कपूर, आदर्श गौरव और पारुल गुलाटी की फिल्म ‘तू या मैं’ की हालत भी कमजोर रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपए कमाए थे। आठवें दिन इसकी कमाई 20 लाख रुपए रही। इसके साथ ही देशभर में इसका कुल कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    India hold marathon session in Ahmedabad; Abhishek Sharma again under focus
    Next Article
    Pakistan Shaken By 3.9-Magnitude Earthquake: Mild Tremors Felt, No Major Damage Reported

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment