Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव':विकास-पर्यटन पर चर्चा के बाद अब बॉलीवुड स्पेशल सेशन, मधुर भंडारकर-भूमि पेडनेकर शामिल

    2 days ago

    देहरादून में दैनिक भास्कर का ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ जारी है। राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि दैनिक भास्कर ने आज के आयोजन के लिए जो विषय चुना है, वह बिल्कुल सटीक है और इस मंथन से निकले विचार राज्य के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगे। कॉन्क्लेव में बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि तीर्थाटन और पर्यटन दोनों अलग-अलग विषय हैं और चारों धामों में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेब उत्पादन में उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बाद तीसरे स्थान पर है। अब कॉन्क्लेव का अगला ‘बॉलीवुड स्पेशल इंटरैक्शन सेशन’ चल रहा है। इसमें फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक तथा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी शामिल होंगे। इसमें उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर डेस्टिनेशन बनाने, युवाओं के लिए रचनात्मक अवसरों और क्रिएटिव इकोनॉमी पर चर्चा होगी। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कॉन्क्लेव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    David Dhawan says character actors were better than lead stars
    Next Article
    Municipales à Paris: Sarah Knafo demande à Rachida Dati d'accepter sa "

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment