Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली में मैनहोल में गिरकर मजदूर की मौत:पूरी रात पड़ा रहा शव, अगले दिन निकाला; 5 फरवरी को गड्ढे में गिरने से युवक मरा

    11 hours ago

    दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार को खुले मैनहोल में गिरने से बिरजू कुमार राय (32) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बिरजू मजदूरी करता था। उसकी लाश रोहिणी सेक्टर-32 में डीडीए की खुली जमीन में बने खुले मैनहोल से मिली। पुलिस ने बताया कि बिरजू के दोस्त अमीर हुसैन ने मंगलवार दोपहर 2.36 बजे घटना की जानकारी दी थी। बिरजू सोमवार शाम से लापता था। बिरजू के साथी बुधन दास ने बताया कि वह और बिरजू सोमवार रात शराब पीकर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब सोमवार शाम 7.30 बजे बिरजू मैनहोल में गिरा था। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान बुधन ज्यादा नशे में था। उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। अगले दिन होश आने पर उसने अमीर को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। 5 फरवरी की देर रात भी जनकपुर इलाके में कमल ध्यानी (25) की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी। परिवार मृतक को रात भर ढूंढता रहा था। 6 फरवरी की सुबह गड्ढे में कमल का शव मिला था। लापरवाही के कारण गई बिरजू की जान बिरजू के दोस्त सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह सरकारी लापरवाही का नतीजा है। अगर मैनहोल ढका होता तो बिरजू की जान नहीं जाती। हमे सीवर के अंदर उसकी चप्पल भी मिली थी। 5 फरवरी: जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत 5 फरवरी की देर रात कमल भयानी (25) की दिल्ली जब बोर्ड की कंस्ट्रक्शन साइट पर खोदे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। 6 फरवरी की सुबह 8 बजे PCR कॉल मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हादसे का पता चला था। पुलिस ने मामले में FIR में कहा गया है कि साइट पर कोई वॉर्निंग साइन, बैरिकेड या लाइटिंग नहीं थी। कोई गार्ड तैनात भी नहीं किया गया था। गड्ढे को बिना किसी सुरक्षा उपाय के खुला छोड़ दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… ……………… ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में कार समेत दलदल में गिरा इंजीनियर, मौत:80 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाता रहा; पिता को फोन कर कहा- मैं मरना नहीं चाहता नोएडा में घने कोहरे की वजह से साफ्टवेयर इंजीनियर की दलदल में गिरकर मौत हो गई। वह करीब 80 मिनट तक पिता के सामने चिल्लाता रहा। उनसे फोन कर कहा- पापा मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता। इसके बाद कार समेत नाले के पानी से भरे 30 फीट गहरे दलदल में समा गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Today's Forecast: Gemini sees strong social energy; practical tips for career and health
    Next Article
    Telangana among top 5 states with highest accident-prone black spots on NHs

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment