Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली में नौकरानी ने मालिक के घर फर्जी रेड कराई:3 लोग ED अफसर बनकर गए, लाखों कैश, लग्जरी घड़ियां-गहने लेकर भाग थे; 2 गिरफ्तार

    9 hours ago

    दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर पर फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) रेड कराई। मामला 11 फरवरी का है। 25 फरवरी को पुलिस ने रेखा देवी नाम की नौकरानी और उसकी भाभी पूजा राजपूत को पूरी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग ED अफसर बनकर 86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने परिवार को धमकाया और तलाशी के दौरान मोबाइल फोन जब्त कर लिए। सभरवाल के पोते को शक हुआ तो उसने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपी लगभग 3-4 लाख रुपये कैश, सात महंगी घड़ियां और गहने लेकर कार में फरार हो गए। पुलिस ने 24 फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच शुरू की थी। पुलिस ने 350 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला। अंत में एक मारुति सुजुकी बलेनो पर शक हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से कार की आवाजाही का पता लगाया तो पता चला कि कार सराय काले खान से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी। इसके बाद कार गाजियाबाद के वैशाली में एक घर के पास खड़ी देखी गई। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर, पुलिस ने पता लगाया कि दिल्ली में लूट वाली जगह यानी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और वैशाली में कार की पार्किंग वाली जगह पर कौन से मोबाइल नंबर एक्टिव थे। मोबाइल टावर डंप डेटा और आईएमईआई ट्रैकिंग के जरिए पूजा राजपूत नाम की महिला का पता चला, जिसका फोन दोनों जगहों पर एक्टिव था। जांच की गई तो पता चला कि वह नौकरानी रेखा देवी की भाभी है। पुलिस ने बताया कि रेखा देवी भी अक्सर गाजियाबाद में भाभी के घर पर आती-जाती थी। बुधवार को जब टीम ने पूजा के घर पर छापा मारा, तो उन्हें फर्जी रेड में इस्तेमाल की गई वर्दी और कुछ सामान बरामद हुए। उन्हें चोरी की गई महंगी घड़ियां और गहने भी मिले। इसके बाद पुलिस ने रेखा (40) और पूजा (45) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    A Deal or War? Crucial Talks Begin Between U.S. and Iran
    Next Article
    T20 World Cup Super 8: Kagiso Rabada, Lungi Ngidi rattle West Indies top order

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment