Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर से ठीक पहले का वीडियो:दावा- नाबालिग आरोपी की बहन रील बना रही थी; मृतक अचानक कार के सामने आया

    13 hours ago

    दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई। अब साहिल की मां इन्ना माकन ने हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका दावा है कि यह वीडियो कार के अंदर से रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी नाबालिग आरोपी की बहन रील बनाने के मकसद से रिकॉर्ड कर रही थी। वीडियो में दिखा कि नाबालिग आरोपी बिना डिवाइडर वाली सड़क पर बाईं तरफ गाड़ी चला रहा था। सामने से एक बस आ रही थी। कार बस से बाल-बाल बचती है और फिर अचानक साहिल की बाइक से सीधी टक्कर हो जाती है। वीडियो में यह भी दिखा कि साहिल अपनी बाइक से बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। साहिल की मां ने दावा किया है कि वीडियो का वह हिस्सा काट दिया गया है, जिसमें हादसा होते दिखा था। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 3 फरवरी की सुबह 11:57 बजे हुआ। बाइक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने एक टैक्सी को भी टक्कर मारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर देखा कि एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी और साहिल की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। साहिल का शव सड़क किनारे पड़ा था। एक्सीडेंट से पहले की दो तस्वीरें… साहिल की सिर पर चोट, पसलियां टूटीं, हेमरेज से जान गई साहिल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई। इसमें खुलासा हुआ है कि उसकी मौत सिर और सीने में लगी घातक चोटों और भारी ब्लीडिंग के कारण हुई। उसके सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट थी। खोपड़ी की हड्डी में फ्रैक्चर था। स्कैल्प के नीचे खून का थक्का भी मिला। बाईं तरफ की 4वीं, 5वीं और 6वीं पसलियों में फ्रैक्चर मिला। फेफड़ों में करीब 100-100 मिलीलीटर खून पाया गया, जो गंभीर अंदरूनी सीने की चोट का संकेत है। रिपोर्ट के अनुसार फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंची थी। दाएं ऊपरी हाथ (राइट अपर लिम्ब) में भी चोट थी और शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा था। साहिल की मां बोली- रईसजादे की मस्ती ने बेटे की जान ली इससे पहले सोमवार को साहिल की मां ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने बेटे के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा- रईसजादे की ‘मस्ती’ के कारण मेरे बेटे की जान चली गई। इन्ना ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि माता-पिता की दौलत उन्हें सड़क पर कुछ भी करने का लाइसेंस देती है।’ साहिल की मां के मुताबिक, उनका बेटा घर से सुबह ऑफिस के लिए निकला था। दोपहर 1 बजे उन्हें एक्सीडेंट की जानकारी मिली। इन्ना ने कहा- मैं पहुंची तो देखा कि मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था। उसकी जैकेट फटी हुई थी। वह लगभग 10 मिनट से मदद के लिए चीख रहा था। एम्बुलेंस मौजूद थी लेकिन उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। नाबालिग के खिलाफ 13 ओवर-स्पीडिंग चालान इन्ना ने दावा किया कि स्कॉर्पियों ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। मेरा बच्चा चला गया। सड़क पर कोई सुरक्षित नहीं है। अमीरों की यह सोच है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसी सोच पूरी व्यवस्था को खतरे में डालती है। मां बोली- मेरा बेटा मैनचेस्टर जाना चाहता था साहिल की मां ने कहा- मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में न रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा। मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत:जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    5 देशों के 14 पूर्व–कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी:इमरान खान के इलाज की मांग, इनमें भारत के दो, पाकिस्तान का कोई नहीं
    Next Article
    असम में विधानसभा चुनाव सिंगल फेज में हो सकता है:मार्च की शुरुआत में ऐलान, अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग की तैयारी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment