Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया

    9 hours ago

    दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक सभी पीड़ित पार्क में टहल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर गलत कमेंट किए। युवती और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया। इस पर उन लोगों ने युवती और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती घायल हो गई। इस घटना से नाराज मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने X पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम की पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने घटना की निंदा करते हुए लिखा- आरोपियों की पहचान की जा रही है, उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों को तैनात किया गया है। मारपीट में घायल युवती की 2 तस्वीरें… CM संगमा ने लिखा- नस्लीय तौर पर डराने-धमकाने वाली घटना मेघालय सीएम ने लिखा कि यह नस्लीय तौर पर डराने-धमकाने वाली घटना है। मुझे मेनलैंड इंडिया में नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर बार-बार हो रहे हमलों से नाराजगी है। इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट:पड़ोसियों ने धंधेवाली कहा, आरोपी महिला बोली- मेरे पति के साथ बेडरूम में सो जा दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया। घटना 20 फरवरी की है, जानकारी अब सामने आई है। दरअसल पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों ने नॉर्थईस्ट की महिलाओं को 'मोमो' कहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ममता बनर्जी के धरने का चौथा दिन, रवींद्र संगीत सुनाया:बोलीं-मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य के अफसरों को धमकाया, झूठी बहादुरी बर्दाश्त नहीं करेंगे
    Next Article
    Salim Khan expected to be discharged this week

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment