Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दुनिया भर में यूट्यूब की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स परेशान:एप खोलन पर 'समथिंग वेंट रॉन्ग' का मैसेज दिख रहा, वेबसाइट ठीक से काम कर रही

    8 hours ago

    दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस अचानक ठप हो गई है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में लाखों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत इसके मोबाइल एप में है जहां यूजर्स को समथिंग वेंट रॉन्ग मैसेज दिख रहा है। हालांकि जब इसे दो-तीन बार रिफ्रेश कर रहे हैं तो वीडियोज दिखने लगे हैं। लेकिन पूरी तरह से ये काम नहीं कर रहा है। वहीं इसकी वेबसाइट एक्सेस हो रही है। समस्या भारतीय समयानुसार मंगलवार रात करीब 8:13 बजे शुरू हुई। धीरे-धीरे यह समस्या पूरी दुनिया में फैल गई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में ही करीब 2.83 लाख लोगों ने यूट्यूब न चलने की शिकायत की। भारत में बुधवार सुबह 7 बजे के करीब डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों का आंकड़ा 18 हजार को पार कर गया। यहां 71% यूजर्स एप इस्तेमाल में दिक्कत हुई। यूट्यूब की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार इतने बड़े आउटेज के बावजूद यूट्यूब की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह साफ नहीं है कि सर्विस ठप होने की वजह क्या है। कोई तकनीकी खराबी या सर्वर ग्लिच। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है आउटेज? आउटेज एक ऐसी स्थिति होती है जब कोई सर्विस जैसे इंटरनेट, एप, वेबसाइट अचानक काम करना बंद कर देती है या उपलब्ध नहीं रहती। यह कुछ समय के लिए हो सकता है। जैसे कुछ मिनट से लेकर घंटों तक। इसका कारण सर्वर फेल होना, नेटवर्क समस्या, रखरखाव, मौसम की मार, हार्डवेयर खराबी या ज्यादा लोड पड़ना हो सकता हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    खबर हटके- दो बच्चों की शादी कुत्तों से हुई:30 सेकेंड में सबसे ज्यादा किस करने का रिकॉर्ड; मृत्यु के बाद क्या, डॉक्टरों ने खुलासा किया
    Next Article
    Oprah is nailing the plank game at 72!

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment