Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दूसरे वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 274 पर सिमटा पाकिस्तान:सलमान आगा के रनआउट पर विवाद, सदाकत माज ने फिफ्टी लगाई

    12 hours ago

    पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 275 रन का टारगेट दिया। ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम ने 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर सदाकत माज ने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया। इस रनआउट पर विवाद खड़ा हो गया। ओपनर्स ने पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलाई टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 85 रन बनाए। सदाकत माज ने 9वें ओवर में नाहिद राणा की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ 103 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। माज को मेहदी हसन मिराज ने कैच आउट कराया और ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की। फरहान 31, शमील 6 रन बनाकर आउट 103 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान ने 121 पर दूसरा और 122 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर फरहान 31 और शमील 6 रन बनाकर आउट हुए। एक समय टीम का स्कोर 122/3 हो गया था। यहां से मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम की वापसी कराई। लेकिन, सलमान 64 रन के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से यह साझेदारी टूट गई। सलमान आगा का विवादित रनआउट 39वें ओवर में पाकिस्तान ने सलमान अली आगा का विकेट गंवाया। यहां पर मेहदी हसन मिराज की चौथी बॉल को रिजवान ने डिफेंड किया। गेंद लुढ़कते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े सलमान की ओर गई। वे क्रीज से बाहर थे। मिराज गेंद की तरफ दौड़े, जिसे आगा ने रोक लिया। इससे पहले कि आगा झुककर गेंद उठाते, मिराज ने गेंद उठा ली और उसे स्टंप्स पर मार दी। यहां सलमान के पास क्रीज तक पहुंचने का मौका नहीं था, क्योंकि मेहदी सामने खड़े थे। इस तरह आउट होने से आगा नाखुश दिखे। उन्होंने मैदान से लौटते हुए ग्लव्स और हेलमेट उतार कर फेंक दी। रिशाद हुसैन को 3 विकेट बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ओर नाहिद राणा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए। ----------------------------- क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    ¿Para qué usamos el petróleo? Ropa, juguetes y muchos otros productos se ven afectados por su precio
    Next Article
    Premiumisation fuels growth in India’s watch market

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment