Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दावा-इजराइली हमले में बसीज फोर्स के 300 सैनिकों की मौत:मुजतबा खामेनेई बोले- पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब होगा, फिर शांति की बात करेंगे

    21 hours ago

    इजराइल के हमलों में ईरान की बसीज फोर्स को भारी नुकसान होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में करीब 300 सैनिकों और कमांडरों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में तेहरान के कई कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक यूनिट और वाहन डिपो को निशाना बनाया गया, जिससे बसीज की ऑपरेशनल क्षमता को बड़ा झटका लगा है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पहले अमेरिका और इजराइल से हिसाब लिया जाएगा, उसके बाद ही शांति की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा और मौजूदा संघर्ष जल्द थमने वाला नहीं है। इस बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Joe Kent, a Top Counterterrorism Official for the Trump Administration, Resigns, Citing Iran War
    Next Article
    ‘Police refused to help’: Indian-origin Sikh restaurateur speaks out after release amid ‘no halal’ row

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment