Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दावा- इजराइली हमले में मुजतबा खामेनेई घायल:कल ईरान के सुप्रीम लीडर बने थे; इजराइल ने कहा था- खोज कर खत्म करेंगे

    2 days ago

    ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। टाईम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, वे मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं। सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मोजतबा किस घटना में घायल हुए। इससे पहले 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता की मौत हो गई थी। जंग शुरू होने के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत सुप्रीम लीडर चुनने पर खोज कर मारने की धमकी दी थी। इजराइल ने कहा था कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खोज कर मारेंगे। 35 साल से ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज थे अली खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया था। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला धर्मगुरु की एक पदवी है। ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला होना जरूरी है। यानी कि सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक धार्मिक नेता को ही मिल सकता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Karur stampede probe: CBI summons TVK chief Vijay for another round of questioning tomorrow
    Next Article
    Israel accused of using white phosphorus in Lebanon: Why the weapon is controversial

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment