Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दावा-इजराइल का ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी पर हमला:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी पर भी अटैक, मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं

    2 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी को निशाना बनाते हुए सोमवार रात में एयरस्ट्राइक की है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी इजराइली अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। इजराइल ने कई बड़े अधिकारियों को भी निशाना बनाया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी भी इस हमले के टारगेट में शामिल थे। ईरान की बसीज फोर्स देश के अंदर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकार के विरोध और प्रदर्शनों को नियंत्रित करने का काम करती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस हमले में लारिजानी और सुलेमानी की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं। ईरान की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है। भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गैस समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रोसेस को शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर कहा जाता है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास दो वॉरशिप तैनात किए भारत ने ईरान के पास मौजूद दुनिया के अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय नौसेना के ये टास्क फोर्स जहाज तेल और गैस लेकर भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें हर तरह की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे के बीच भारत अपने ऊर्जा सप्लाई मार्ग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    हिमाचल में 'कैबिनेट रैंक' खत्म:CM का VIP कल्चर पर वार, नेताओं की सैलरी में 20% कट, सुविधाएं रोकी, कर्ज के दबाव में सख्ती
    Next Article
    Breaking: Iran Could Wreak Havoc in Israel in Just 7 Minutes, Raising Regional Alarm

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment