Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दावा- जंग में ईरान की मदद कर रहा रूस:अमेरिकी ठिकानों की खुफिया जानकारी मुहैया कराई; युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट्स की लोकेशन दी

    17 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच खबर है कि रूस जंग के दौरान ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई। वॉशिंगटन पोस्ट की ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि रूस ईरान को ऐसी टारगेटिंग इंटेलिजेंस दे रहा है, जिससे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले हफ्ते अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरानी सेना की अमेरिकी ठिकानों का पता लगाने की क्षमता कमजोर हो गई है। इसके बाद वह रूस की मदद ले रहा है। दूसरी तरफ मॉस्को ने भी कहा है कि ईरान और रूस के अधिकारी संपर्क में हैं, हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि रूस तेहरान को खुफिया या सैन्य मदद दे रहा है। ईरान का युद्धपोत भारत में रुका ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे जहाज भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए। ईरानी युद्धपोत पर हमले का वीडियो… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US Suspects China In Breach Of FBI Surveillance Network: Report
    Next Article
    घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े:रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत; सोना 3 दिन में ₹8,720 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment