Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीया कुमारी बोलीं-आज के बजट में काफी कुछ नया होगा:सुबह 11 बजे से विधानसभा में शुरू होगा भाषण; युवाओं, किसानों के लिए बड़े ऐलान संभव

    16 hours ago

    राजस्थान विधानसभा में आज (बुधवार) डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी 11 बजे से राज्य का बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री ने कहा कि- आज का बजट समावेश होगा। इसमें सभी वर्गों के लिए काफी कुछ नया होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंचाईं गईं। भजनलाल सरकार का ये तीसरा पूर्ण बजट होगा। इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास की अनेक घोषणाएं होंगी। जनता की पॉपुलर डिमांड्स को पूरा करने वाली छोटी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलेगी। संविंदा कर्मचारियों के लिए भी हो सकता है बड़ा ऐलान बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा हो सकती है। आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सिलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है। सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सैलरी मानेदय बढ़ाने पर बजट में प्रावधान हो सकता है। किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने पर फिर घोषणा होगी। सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा और बजट प्रावधान होगा। बुजुर्ग, विधवा सहित हर तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा हर साल बढ़ाने के लिए गहलोत राज में कानून बना था। बजट में किस सेक्टर के लिए क्या घोषणाएं संभव…
    Click here to Read More
    Previous Article
    कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 9 की मौत:25 घायल, स्कूल में कुल 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप SA vs AFG:अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, साउथ अफ्रीका ने पिछला सेमीफाइनल हराया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment