Search

    Language Settings
    Select Website Language

    ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच कॉन्सर्ट में दिखीं दीपिका:रणवीर सिंह की मां और बहन भी रहीं मौजूद

    6 days ago

    19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन तक की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। शुक्रवार को फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद आफ्टर-पार्टी में रणवीर सिंह मुंबई में कास्ट और क्रू के साथ नजर आए। हालांकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनके साथ नहीं दिखीं। उसी समय दीपिका, रणवीर की बहन रितिका भवनानी और मां अंजू भवनानी के साथ सितार वादक ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दीपिका म्यूजिक पर मुस्कुराते हुए नजर आईं। एक अन्य वीडियो में वह परिवार के साथ बैठकर बातचीत करती दिखीं। यह इवेंट ऋषभ शर्मा के ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ इंडिया टूर 2026’ का हिस्सा है। मुंबई के बाद यह टूर पुणे, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता और दिल्ली में जाएगा। बता दें कि दीपिका ने अब तक फिल्म धुरंधर 2 पर सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म में रणवीर सिंह के काम को उनके करियर का बेहतरीन प्रदर्शन बताया जा रहा है। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस फिल्म और रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Kylie Jenner’s ex-assistant recalls why she quit inner circle
    Next Article
    क्या है हाइड्रोथेरेपी? किन बीमारियों में दे सकती है राहत, जानें गर्म और ठंडे पानी से उपचार के फायदे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment