Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच यामी गौतम का खुलासा:बोलीं- पर्सनल लाइफ लाइमलाइट से दूर रखी, जिसका करियर पर असर पड़ा

    9 hours ago

    धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर अपने अलग फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। पिंकविला से बातचीत के दौरान यामी गौतम ने बताया कि इंडस्ट्री में ओवरएक्सपोजर के दौर में भी उन्होंने प्राइवेट रहने का रास्ता चुना। यामी ने कहा कि एक सीनियर एक्टर की बात से वह काफी प्रभावित हुई थीं- “जितना कम लोग आपको जानते हैं, उतना ही आसान होता है उन्हें अपने किरदार पर यकीन दिलाना।” उन्होंने माना कि यह फैसला आसान नहीं था। कई बार उन्हें लगा कि अगर वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सामने लातीं, तो फिल्ममेकर्स के लिए उन्हें रोल के लिए कन्विंस करना आसान होता। यानी इंडस्ट्री में विजिबिलिटी भी काम दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि वह कभी भी पर्सनल लाइफ को प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनाना चाहती थीं। उनका फोकस हमेशा स्क्रिप्ट और किरदार पर रहा। यामी के मुताबिक, वह ऐसे रोल चुनती हैं जो उन्हें एक एक्टर के तौर पर चुनौती दें और दर्शकों को कुछ नया दें। यामी ने यह भी कहा कि समय के साथ इंडस्ट्री में बदलाव आ रहा है और अब कंटेंट व परफॉर्मेंस को ज्यादा अहमियत मिल रही है। यही वजह है कि बिना ज्यादा पब्लिसिटी के भी उन्हें मजबूत भूमिकाएं मिल रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपने पति आदित्य धर के साथ चर्चा में हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘धुरंधर 2’ की सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन तक की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    FPI profile: Foreign portfolio investors remain net sellers; withdrew Rs 35,475 crore from Dalal Street this week
    Next Article
    'Dhurandhar' Day 3 LIVE: Ranveer Singh film eyes Rs 300 crore global gross

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment